Domain Name kya hai ? अपना पसंदीदा Domain कैसे Register करें ?
Hello दोस्तों, आज हम आपसे बात करते है Domain Name की, अगर आप वेबसाइट बना रहे हो या बनाने वाले हो। तो आपने Domain के बारे में सुना होगा। क्या आपने कभी सोचा है की Domain Name kya hai ? आज हम इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।
Domain Name Kya Hai
Domain नाम हमारी वेबसाइट की पहचान होती है। Domain वह पता है जो User को आपकी वेबसाइट तक पहुँचाता है। इसके पीछे एक IP Address होता है। जो हर कंप्यूटर के लिए अलग-अलग होता है, और जो हर कंप्यूटर की अलग पहचान बनाता है। IP (Internet Protocol) Address Numerical होते है। जैसे (1.11.1111.01)। इन IP Address को इंसान आसानी से याद नहीं कर सकता है। इंसान ज्यादा से ज्यादा 3 – 4 IP Address को याद कर सकता है।
आज के डिजिटल समय इंटरनेट पर अनगिनत वेबसाइट है। और अगर किसी को किसी वेबसाइट पर जाना हो तो उसका IP Address जरुरी है, जिसे याद रखना बहुत मुश्किल है इसी प्रॉब्लम को सुलझाने के लिए Domain Name का अविष्कार वर्ष 1983 में “पॉल मौक़ापेट्रिस” ने किया Domain name का पूरा नाम (DOMAIN NAME SYSTEM) होता है। जिसे हम DNS के नाम से जानते है।
Domain कैसे काम करता है
जब आप किसी भी Browser के address bar में कोई भी Domain नाम डाल के Search करते हो तब ये रिक्वेस्ट DNS के पास जाती है। DNS उस डोमेन के नाम सर्वर को खोजता है और रिक्वेस्ट आगे भेजता है और IP Address की जानकारी देता है। फिर वो जानकारी प्राप्त करके आपके Browser को data भेजता है। इस तरह हम वेबसाइट देख पाते है।
डोमेन के प्रकार – Types of Domain Name in Hindi
देखा जाये तो Domain बहुत तरह के होते है। और सबकी एक अलग पहचान होती है। ये सब अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। आप डोमेन से पता कर सकते है। की ये डोमेन किस प्रकार का है। आप कोई भी Domain Choose करना चाहे तो आप आसानी से कर सकते है। नीचे Domain Name के कुछ प्रकार दिए गए है :
- Top-Level Domain (TLD)
- Country Code Top Level Domain (CCTLD)
- Second-Level Domain
- Subdomain
1. Top-Level Domain (TLD)
यह High Level के Domain होते है और ये किसी भी सर्च इंजन पर बड़ी आसानी से रैंक हो जाते है। इन Domain में सभी प्रकार की Information होती है। कुछ खास एक्सटेंशन वाले डोमेन इस केटेगरी में आते है, और हर कोई इन Domain को पसंद करता है। जैसे (.com, .net, .biz, .org, .gov)
2. Country Code Top Level Domain (CCTLD)
ये Domain High Level की तरह ही होते है और ये गूगल में Rank बड़े आसानी से होते है। इस तरह के Domain खास तौर पर किसी Country से Related होते है। ये हर देश में अलग अलग होते है। ज्यादातर लोग इन डोमेन का इस्तेमाल किसी एक Country के users को टारगेट करने के लिए करते है, और इसलिए इन Domain Name को पसंद किया जाता है। जैसे (.in (India), .us (United States), .Cn(China), .pk(Pakistan), etc. )
3. Second Level Domain
Second Level Domain थोड़े से अलग होते है ये टॉप लेवल के बाद आते है। इनका Extensions TLD से अलग होता है जैसे (co.in,)
4. Subdomain
ये Domain ख़रीदे नहीं जाते, बनाये जाते है। ये Free होते है। ये Domain आपके Main Domain से Connected होते है। ये Domain ज्यादतर टॉप लेवल के अंडर आते है। ये बहुत ही आसानी से बन जाते है। अगर आपको बेसिक Knowledge भी है तो आप आसानी से इसको बना सकते है। जैसे Hindi.suvidhaweb.com, English.suvidhaweb.com
Full Form Extensions
Extensions | Full-Form |
.COM | Commercial |
.NET | Network |
.GOV | Governmental |
.EDU | Education |
.ORG | Organization |
.IN | India |
.US | United States |
.UK | United Kingdom |
.INFO | Information |
अपना पसंदीदा Domain कैसे Register करें
आशा करता हूँ की अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की Domain Name Kya Hai यदि आपका इससे Related कोई भी सवाल है, तो नीचे Comment में आप पूछ सकते है, ताकि हम आपकी मदद कर सके और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करेें।
2 thoughts on “Domain Name kya hai? अपना पसंदीदा Domain कैसे Register करें ?”